UP Pravasi Rahat Mitra


यूपी प्रवासी राहत मित्र एप का उद्देश्य

कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत देश में लॉक डाउन चल रहा है और यह लॉक डाउन 17 मई तक कर दिया गया है | इस लॉक डाउन की वजह से दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों का डाटा को एकत्र किया जायेगा | उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश प्रवासी राहत मित्र ऍप को लॉन्च किया है | इस ऍप के माध्यम से एकत्र किए गए सभी प्रवासियों का डेटा नए rahatup.in पोर्टल पर संग्रहीत किया जाएगा। इस यूपी प्रवासी राहत मित्र एप के ज़रिये प्रवासी मजदूरों को विभिन्न योजना का लाभ प्रदान करना और उनका डेटा कलेक्ट कर भविष्य में उन्हें उनके कौशल के हिसाब से नौकरी और आजीविका प्रदान करने की व्यवस्था करना तथा उनके स्वास्थ्य को भी ट्रैक करेगा।

यूपी प्रवासी राहत मित्र एप


 को  राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है | उत्तर प्रदेश के जो प्रवासी मजदूर अन्य किसी राज्यों में फसे हुए थे और वह अब वापस यूपी में लोट आये है  उन्हें इस ऍप के माध्यम से विभिन्न योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा और साथ ही मजदूरों का डेटा कलेक्ट कर भविष्य में उन्हें उनके कौशल के हिसाब से नौकरी और आजीविका प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी | आइये आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Pravasi Rahat Mitra(rahatup.in) App  से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है |


UP Pravasi Rahat Mitra App

इस ऍप की सहायता से दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य  पर भी पर निगरानी रखने में भी सरकार को सहूलियत होगी | इस UP Pravasi Rahat Mitra App  के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मजदूर अन्य किसी राज्य से वापस आये उनका  पूरा विवरण जैसे  कि नाम, शैक्षिक योग्यता, अस्थायी और स्थायी पता, बैंक अकाउंट विवरण, कोविड 19 सम्बंधित स्क्रीनिंग की स्थिति, शैक्षिक योग्यता और अनुभव लिया जाएगा | सभी जिलों के डीएम की अगुवाई में डेटा कलेक्शन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है. इस एप से कलेक्ट किए गए डेटा को इंटीग्रेटेड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर स्टोर किया जाएगा |
उत्तर प्रदेश प्रवासी राहत मित्र ऍप के लाभ
इस ऍप का लाभ दूसरे राज्य से वापस उत्तर प्रदेश में आने वाले प्रवासी मजदूरों को प्रदान किया जायेगा |
यूपी प्रवासी राहत मित्र एप पर  पंजीकरण करने पर, अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों  को सरकार की योजना का लाभ मिल प्रदान किया जायेगा ।
इसके साथ  राज्य सरकार मजदूरों को उनकी योग्यता और कौशल  के अनुसार  भविष्य में नौकरी  प्रदान करने  के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य को भी ट्रैक करेगा।
इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सभी प्रवासी मजदूरों को इस ऍप को डाउनलोड करके अपन पंजीकरण करना  होगा |
की एक अन्य विशेषता यह भी है कि इसमें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं। 
इसके अतिरिक्त प्रभावी निर्णय लेने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों के डेटा को भी ऐप में अलग-अलग किया जा सकता है।






Uttar Pradesh Pravasi Rahat Mitra App Highlights



ऍप का नामयूपी प्रवासी राहत मित्र एप
इनके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा
लाभार्थीराज्य के प्रवासी मजदूर
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.rahatup.in/

Comments

Popular posts from this blog

यूपी प्रवासी राहत मित्र योजना आवेदन फार्म

यूपी प्रवासी राहत मित्र एप डाउनलोड कैसे करे ?